6. क्या आप जानते है की परमेश्वर आप से प्रेम करता है
Hindi gospel tract · 4 pages · tap a page to enlarge
Text of this pamphlet
परमेश्वर आप से प्रेम करता है हर मनुष्य के हृदय की गहराई में परमेश्वर के पास जाने की भूख है। हो सकता है कि यह इच्छा पूरी न हो, हो सकता है कि मनुष्य को इसका हल नमिले पर स्वयं यह चाह इस बात का प्रमाण है कि परमेश्वर है एक नास्तिक ने एक बालक के Ke पर लिखा, ‘Gop Is NOWHERE! (परमेश्वर कही नहीं) पर बालक ने अपले भोलेपन से उस नास्तिक के अविश्वास पर विजय प्राप्त करते हुये Val, 'GOD IS NOW HERE! (परमेश्वर अब यहाँ है)। यह कितना सच है। जीवन यात्रा पर कितने ही दफे हमें यह कहने के लिये बाध्य होना पड़ता है “अवश्य परमेश्वर यहीं है और मैं जानता नहीं था।' ' वह जो परमेश्वर के पास आना चाहता है उसे विश्वास करना होगा कि परमेश्वर है। बिना इस बुनियादी सत्य के न तो परमेश्वर का ज्ञान हो सकता है और ना ही अनुभव हो सकता है। पर केवल इतना ही काफी नहीं है कि हम विश्वास करें कि परमेश्वर है। शैतान और दुष्ट आत्मायें भी इस पर विश्वास करते हैं पर इससे उन्हें शान्ति नहीं मिलती। परमेश्वर ने अपने आपको इस सादे पर महान परिभाषा में प्रकट किया है। परमेएवर प्रेम है
परमेश्वर आत्मा है पर वह अवैयक्तिक और दूर नहीं है। परमेश्वर प्रेम है। पृथ्वी पर सच्चा प्रेम ही श्रेष्ठ है क्योंकि यह स्वयं परमेश्वर की प्रतिछाया है। मनुष्य प्रेम करते है पर परमेश्वर प्रेम है। प्रेम परमेश्वर की प्रकृति और सार है। इस पर ध्यान देते ही हमे ज्ञान होता है कि जब मनुष्य, सृष्टा को छोड़, जो कि हमेशा के लिये धन्य है, उसकी रची हुई चीजों की आराधना करने लगते है, हमें परमेश्वर का कितना गलत स्वरूप दिखाई देता है।
परमेश्वर का प्रेम हमें इस बात से दिखाई देता है कि उसने मनुष्य को स्वतंत्र इच्छाशक्ति दी। यदि हमें बुराई चुनने की स्वतंत्रता न होती तो
हमारी इच्छाशक्त पुरे अर्थ में स्वतंत्र न होती। यदि मनुष्यों ने बुराई को चुना तो यह परमेश्वर का दोष नही है। असीम प्रेम ने मनुष्य को पाप की शक्ति और शैतान से छुटकारा देने के लिए असीम और महान बलिदान दिया। संसार की महानशक्ति sear बम नहीं पर परमेश्वर का तारणहारा प्रेम है। उद्जन बम संसार का विनाश कर सकता है, पर केबल परमेश्वर का उद्धारकारी प्रेम ही नई सृष्टी है: पुरानी बातें बीत गई है; देखो वे सब नई हो गई।'”
उद्धार के इस शक्ति का अनुभव करने और उसका आनंद उठाने के लिये यह अवश्य है कि आप जाने कि
परमेश्वर आप से प्रेम करता है
इस तरह से कि संसार में और कोई नहीं है, परमेश्वर आपसे प्रेम करता है। उसने अपने प्रेम का कई प्रमाण दिया है, पर इन सब में मुख्य यह है कि पापियों का उद्धार करने के लिये उसने अपना एकलौता पुत्र संसार में भेजा। प्रभु यीशु मसीह ने ईश्वरीय प्रेम के रूप में, अपनी महिमा को छोड़ दास का स्वरूप धारण किया। जो कुछ वह था उसे न छोड़ते हुये जो कुछ वह नहीं था वह बना। सम्पुर्ण परमेश्वर और सम्पुर्ण मनुष्य की तरह वह इस संसार में आया, महान कार्य किये, संसार को इसकी सबसे उंची शिक्षा दी और अन्त में संसार के उद्धार के लिये अपने आप को दे दिया। पाप के दंड को स्वयं सह कर उसने परमेश्वर के पवित्रता की शर्त को पूरा किया और एक ऐसा रास्ता बनाया कि जिससे परमेश्वर पापियों को क्षमा कर सके | यह सत्य परमेश्वर का शुभ संदेश है।
यदी आप इस शुभसंदेश पर विश्वास करते है तो पाप से उद्धार के तई यह परमेश्वर की शक्ति हो सकती है। जब आत्मा यह विश्वास करती है, “परमेश्वर के पुत्र ने मुझसे प्रेम रखा और मेरे लिये उसने अपने आपको दे दिया'” और उद्धार पाने के लिये अपना स्वयं का TT छोड़ कर, प्रभु यीशु मसीह के पूरे किये हुये काम का ही सहारा लेता है, जिसे कि उसने अपनी मृत्यु और पुनरूत्थान के द्वारा पूर्ण किया, परमेश्वर के
आत्मा द्वारा एक आश्चर्यजनक काम होता है। यह आश्चर्यजनक काम नये जन्म से कुछ कम नहीं है - वो जन्म जो की परमेश्वर से है।
adh आप अब विश्वास करते हैं कि परमेश्वर आपसे प्रेम करता है और आपके लिये उसने, अपने पुत्र के मृत्यु द्वारा, उद्धार का काम पूरा किया है, तो आप सच्चे विश्वास से इस महान प्रेम के प्रति, उत्तर क्यों नहीं देते ? अपने पापों को मानिये, तारणहारे के किये हुये काम का RATT दीजिये तो आपको प्रभु मसीह के कहे हुये इस वचन का सत्य मालूम
““जो कोई मेरे पास आयेगा, उसे मैं किसी प्रकार न निकालूँगा।''
For more information contact:
Gospel Literature Service E-mail: glsindia@vsni.com, Web:www.glsindia.com
Hindi - Do. You Know That God Loves You?
Text extracted automatically from the scanned pamphlet; please refer to the page images for the exact wording.




